IND vs Pak T20 World Cup 2022: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले को लेकर माहौल बनना शुरू हो गया है. यह मैच रविवार 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. इस महा मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू दिया है और इसमें उन्होंने अपने फैंस को एक खास संदेश दिया है. रोहित ने बताया है कि इस मुकाबले के लिए उनकी तैयारियां कैसी हैं.
भारतीय कप्तान ने कहा, "शुरुआतकरनेकेलिएयहबड़ामैच है, लेकिन हम रिलैक्स और फोकस रहने वाले हैं और हमें केवल ध्यान रखना है कि व्यक्तिगत तौर पर हमें क्या करना है. हमारे लिए यही अहम होने वाला है. यदि खिलाड़ियों ने खुद को मैच के दौरान शांत रख लिया तो हमें वह परिणाम मिल जाएगा जिसकी हम तलाश में हैं. हमें वर्ल्ड जीते हुए काफी समय हो गया है."
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए एक लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है. एशिया कप में दोनों टीमें आखिरी आपस में भिड़ी थीं. इस टूर्नामेंट में एक बार भारत को और एक बार पाकिस्तान को जीत मिली थी. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पिछले तीन में से दो मुकाबलों में जीत हासिल की है. भारतीय टीम पिछली हार का बदला लेते हुए इस टूर्नामेंट में जीत के साथ सकारात्मक शुरुआत करने की कोशिश करेगी.
भारत ने पहले अभ्यास मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी के कमाल से जीत हासिल की थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका दूसरा अभ्यास मुकाबला नहीं हो सका. बारिश के कारण इस मैच में टॉस भी नहीं हो पाया था.
यह भी पढ़ें:
T20 World Cup 2022: भारतबनामपाकिस्तानमुकाबलेकीसंभावितप्लेइंगइलेवन, मौसमऔरपिचकीजानकारी
T20 World Cup 2022: स्लोओवररेटसेबचनेकेलिएऑस्ट्रेलियानेअपनाईअनोखीरणनीति, भारतकोलेनीचाहिएसीख
