Kolkata Doctor Case: कोलकाता कांड में पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष का क्या है रोल? देखिए रिपोर्ट
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले के बाद घिरे आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार (25 अगस्त) को पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और पूर्व चिकित्सा अधीक्षक और उप प्राचार्य संजय वशिष्ठ से जुड़े परिसरों सहित 15 परिसरों पर रेड मारी. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई ने सरकारी अस्पताल में भष्टाचार के सिलसिले में इन जगहों पर छापे मारे. इस दौरान सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक यूनिट ने मरीजों के प्रबंधन और देखभाल के लिए सामग्री की आपूर्ति में लगे लोगों के घरों और ऑफिसों की भी तलाशी ली.
All Shows









































