Suspense : ईरान से खबर आई.... आगे एटमी तबाही? | Iran | Ebrahim Raisi
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 20 May 2024 11:13 PM (IST)

हिंदुस्तान की सरहद से करीब चार हजार किलोमीटर का फासला.. दो मुल्कों की सरहद के आसमान में तीन हेलीकॉप्टर आसमान में उड़ान भर चुके था.. एक हेलीकॉप्टर में एक देश की पूरी हुकूमत सफर कर रही थी.. तो बाकी के दो हेलीकॉप्टर सुरक्षा के लिए साथ-साथ चल रहे थे.. बारिश और धुंध में लिपटी कुदरत के बीच सब दुरुस्त था.. लेकिन थोड़ी ही देर में एक हेलीकॉप्टर अलग हो जाता है.. काफी देर तक अंजान आसमान में मंडराता रहता है.. और चंद मिनट बाद हादसे का शिकार होकर ऊंचे पहाड़ों में घने जंगलों के दरख्तों में आग का गोला बन जाता है..हैलिकॉप्टर में सवार सभी लोग मारे जाते हैं..