Sandeep Chaudhary: इजरायल-ईरान में जंग, रण होगा भीषण ? | ABP News | Breaking | Iran Vs Israel
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 02 Oct 2024 11:41 PM (IST)

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग को लेकर इंडिया में इजरायल के राजदूत रुविन अजार ने बड़ा बयान दिया है. बुधवार (दो अक्टूबर, 2024) को एबीपी न्यूज से खास बातचीत के दौरान रुविन अजार ने साफ किया, "ईरान ने अटैक किया है. अब उसे इसकी कीमत तो चुकानी पड़ेगी. हम ईरान को माकूल जवाब देंगे. उन्होंने हम पर 181 मिसाइल्स दागी थीं तो हम भी ईरान को करारा जवाब देंगे. हम अपने नागरिकों के प्रति जवाबदेह हैं." एबीपी नेटवर्क के नोएडा (यूपी में) स्थित दफ्तर में सीनियर पत्रकार संदीप चौधरी, वरिष्ठ संवाददाता आशीष कुमार सिंह और पत्रकार विशाल पांडे को दिए इंटरव्यू के दौरान रुविन अजार ने यह भी बताया कि मध्यस्थता का फिलहाल कोई स्कोप नहीं है. ईरानी कट्टरपंथी लोग हैं.