Seedha Sawaal : अजब चुनाव गजब कहानी..BJP लाई अदाणी-अंबानी? | Lok Sabha Election 2024
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 08 May 2024 09:39 PM (IST)

ABP News: राहुल गांधी पर हमलावर प्रधानमंत्री मोदी कहा कि जरा ये शहजादे घोषित करे कि इस चुनाव में अंबानी अदाणी से कितना माल उठाया है? काले धन के कितने बोरे भर के रुपये मारे हैं? क्या टेम्पो भर के नोट कांग्रेस के लिए पहुंचे हैं क्या? क्या सौदा हुआ है कि आपने रातों-रात अंबानी, अदाणी को गाली देना बंद कर दिया? जरूर दाल में कुछ काला है. पांच साल तक अंबानी, अदाणी को गाली दी और रातों रात गालियां बंद हो गई. मतलब कोई न कोई चोरी का माल टेम्पो भर-भर के आपने पाया है. ये जवाब देना पड़ेगा देश को