Sandeep Chaudhary: निशु केस के आरोपी स्वतंत्र पर, 73 दिन बाद कार्रवाई क्यों?। Nishu Azad Controversy

23 जून 2026 को जंतर-मंतर पर हुई मारपीट की घटना में संजय कुमार के सिर में चोट लगने का मामला सामने आया था। इस मामले में स्वतंत्र भारद्वाज पर संजय कुमार के साथ मारपीट करने और सिर पर चोट पहुंचाने का आरोप लगा।
1 सितंबर 2026 को एक पॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज ने संजय कुमार के साथ मारपीट की बात स्वीकार करने का दावा किया। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा से अपने रिश्ते होने की बात भी कही।
3 सितंबर को संजय कुमार की बेटी निशु आजाद ने मामले में मदद के लिए राहुल गांधी से अपील की और न्याय की मांग उठाई।
वहीं, 4 सितंबर को संसद मार्ग थाने पर CJP और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग की।
इसके बाद बुलंदशहर में पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया। वहीं इस मामले में अब पवन खेड़ा का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज कई बड़े चेहरों के साथ तस्वीर देखी जा सकती है। जिस पर नया सियासी
बवाल शुरु हो गया है। और सवाल उठने लगा है कि क्या स्वतंत्र भारद्वाज को संरक्षण मिला ?