वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 09 Oct 2026 11:45 PM (IST)

बुलंदशहर की एक युवती के साथ कथित गैंगरेप और हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, युवती को दिल्ली में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर दो आरोपी अपने साथ ले गए। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया, गला घोंटने की कोशिश की गई और फिर नहर में फेंक दिया गया। हालांकि, युवती की जान बच गई और पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। युवती की पहचान छिपाते हुए पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। आखिर उस रात क्या हुआ और युवती ने पुलिस को क्या बताया? देखिए इस रिपोर्ट में।