Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 11 Sep 2026 11:43 PM (IST)

शहर-शहर बेलगाम थार और तेज रफ्तार गाड़ियों से होने वाली स्टंटबाजी पर अब प्रशासन सख्त नजर रख रहा है। दमन में थार मालिकों को बुलाकर सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग को लेकर खास पहल की गई। थार मालिकों को संस्कार और अनुशासन की शपथ दिलाई गई, जिसमें स्टंटबाजी, बेकाबू स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने से तौबा करने की बात कही गई। प्रशासन का मकसद सड़क हादसों पर लगाम लगाना और युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है। इस पहल के जरिए वाहन मालिकों से अपील की गई कि वे सड़क पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले किसी भी तरह के स्टंट से बचें। देखिए सनसनी की खास रिपोर्ट।