✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पापा की 'कातिल परी' का रिटर्न गिफ्ट

एबीपी न्यूज़ डेस्क  |  30 May 2024 11:53 PM (IST)
ABP News

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के बहुचर्चित पिता-पुत्र के डबल मर्डर केस में नाबालिग बेटी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी घटना के 75 दिन बाद हुई है. इस दौरान मुख्य आरोपी नाबालिग लड़की का प्रेमी मुकुल सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया है. 


मुकुल सिंह के ऊपर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जबलपुर के सिविल लाइन की मिलेनियम कॉलोनी में 15 मार्च 2024 को रेलवे अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा और उनके मासूम बेटे तनिष्क की हत्या का मुख्य आरोपी मुकुल मृतक की नाबालिग बेटी (अपनी प्रेमिका) को छोड़कर हरिद्वार में पुलिस को चकमा देकर भाग निकला.
जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने नाबालिग किशोरी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि डबल मर्डर का आरोपी मुकुल सिंह और मृतक की नाबालिग बेटी के हरिद्वार में होने की सूचना पर लोकल पुलिस द्वारा छापेमारी की गयी. इस दौरान नाबालिग को छोड़कर आरोपी मुकुल फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है. जबलपुर पुलिस मृतक की नाबालिग बेटी को अभिरक्षा में लेने के लिए हरिद्वार रवाना हो चुकी है.


बता दें, 15 मार्च को पिता-पुत्र की हत्या कॉलोनी में ही रहने वाले एक अन्य रेलवे अधिकारी के पुत्र मुकुल सिंह ने निर्मम तरीके से कर दी थी. इसमें उसका साथ मृतक की नाबालिग बेटी ने भी दिया था. वारदात के बाद वह स्कूटर लेकर कॉलोनी से बाहर निकलता हुआ नजर आया था. उसके पीछे मृतक की नाबालिग बेटी भी निकली थी और फिर दोनों स्कूटर पर सवार होकर फरार हो गये थे. 

  • हिंदी न्यूज़
  • टीवी शोज
  • सनसनी
  • पापा की 'कातिल परी' का रिटर्न गिफ्ट

TRENDING VIDEOS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?11 Hour ago

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !11 Hour ago

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'11 Hour ago

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'12 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.