WBSSC Scam Explained: जानिए क्या है पश्चिम बंगाल WBSSC भर्ती घोटाला? | Public Interest
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 22 Apr 2024 11:34 PM (IST)

देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं. तमाम पार्टियां और नेता हाथों में नौकरी और रोजगार वाला झुनझुना लेकर घूम रहे हैं. इसी चुनावी शोर के बीच आज कोलकाता हाईकोर्ट का एक बड़ा फैसला आया, जिसमें कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में 8 साल पहले हुई शिक्षक भर्ती को अवैध करार दिया. सभी नियुक्तियों को रद्द कर दिया. कोलकाता हाईकोर्ट के इस फैसले के बारे में पीड़ितों का कहना है कि काबिल और नाकारा बराबर हो गए. जिन्होंने मेहनत से एग्जाम पास किया उनकी क्या गलती थी?