Public Interest : NEET पेपर लीक पर संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा । INDIA Alliance
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 28 Jun 2024 11:08 PM (IST)
इस सीजन की पहली बारिश में सरकारी विकास लीक करने लगा। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत ढह गई। हादसे में एक शख्स की दुखद मौत भी हो गई। अयोध्या में 2 दिन पहले बारिश के बाद मुख्य मंदिर की छत से पानी लीक होने लगा था। ये वही विकास है..जिस पर हजारों करोड़ों खर्च किए गए...सरकार की कामयाबी का झंडा बनाया गया। वोट मांगे गए। लेकिन बारिश के ऑडिट में लीकेज निकली। NEET परीक्षा में लीकेज की खबर तो पटियाल आपको पिछले 20 दिन से लगातार दिखा रहा है।