Rau's IAS Coaching Centre Case: दिल्ली में कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्र कितने सुरक्षित ?
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 29 Jul 2024 11:34 PM (IST)
ABP News: देश की राजधानी में इतने बड़े हादसे के बाद दिल्ली पुलिस के रोल और कार्रवाई के तरीेके पर सवाल उठ रहे हैं...क्या बडी मछलियों को बचाने की कोशिश हो रही है... सवाल इसलिए क्योंकि इतनी बडी घटना के बाद जब पुलिस ने एक्शन लिया..जब गिरफ्तारियों को अंजाम दिया..तो राव कोचिंग सेंटर के मालिक से पूछताछ के लिए रिमांड नहीं मांगी...पुलिस का कहना है कि इस केस में लगातार गिरफ्तारियां हो रही है..आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का प्रण भी दोहराया गया... लेकिन सवाल है कि जब इस तरह की बडी घटना होती है..तो फिर कोचिंग सेक्टर के मालिक से सख्ती से पूछताछ क्यों नहीं हुई...क्यों नही ऑन द स्पॉट ले जाकर सवाल पूछे गए....आखिर बेसमेंट में स्टोर की जगह लाइब्रेरी कैसे बन गई..