Russia Ukraine War: यूक्रेन की मदद से अमेरिका ने पीछे खींचे हाथ, Joe Biden नहीं भेजेंगे अपने सैनिक
ABP News Bureau | 12 Oct 2022 10:58 AM (IST)

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग बेहद संगीन मोड़ पर पहुंच चुकी है. क्रीमिया में ब्रिज पर हमले के बाद तो पुतिन का पारा सातवें आसमान है. यूक्रेन की जमीन पर पुतिन के गुस्से और बदले का बेहिसाब बारूद बरस रहा है. ऐसे में यूक्रेन, अमेरिका समेत तमाम यूरोपीय देशो से गुहार लगा रहा है...लेकिन उसकी गुहार पर अमेरिका से बड़ा बयान आया है.