रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने वायुसेना को सौंपा LCH प्रचंड, कहा - नाम लाइट है पर काम हेवी है | Matrabhumi
ABP News Bureau | 03 Oct 2022 05:23 PM (IST)

वायुसेना (IAF) को देश का पहला स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (Light Combat Helicopter) मिल गया है. खास बात ये है कि भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर, एलचीएच को सीमा के करीब जोधपुर (Jodhpur) में तैनात किया जाएगा. सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की मौजूदगी में लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर को वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया. एलसीएच को प्रचंड (Prchand) नाम दिया गया है.