✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

MCD Election 2022 : Delhi में फिर आने वाली है Kejriwal के नाम की आंधी ? | ABP Exit Poll

ABP News Bureau  |  06 Dec 2022 05:55 PM (IST)
ABP News

Delhi MCD Exit Poll Results 2022: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चार दिसंबर को हुए चुनाव के एग्जिट पोल AAP के पक्ष में आए हैं, एग्जिट पोल को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता को बधाई दी.
MCD से टूटेगा बीजेपी का तिलिस्म?
दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 सालों से काबिज बीजेपी का इस बार तिलिस्म टूटता हुआ नजर आ रहा है. क्योंकि एग्जिट पोल की मानें एमसीडी में बीजेपी इस बार आप से काफी पीछे रहेगी. क्योंकि अधिकतर एग्जिट पोल में आप को एमसीडी चुनाव में 150 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. एमसीडी में आप की जीत बीजेपी के लिए बड़ा झटका साबित होगी.
कांग्रेस का एमसीडी चुनाव में बुरा हाल
एमसीडी चुनाव के एग्जिट पोल में जहां आप के पक्ष में तो वहीं बीजेपी के अलावा कांग्रेस को बहुत कम सीटें मिलने का अुनामन है. अगर एग्जिट पोल पर नजर डालें तो एक्सिस माय इंडिया पोल के मुताबिक आप को 149-171 सीटें, बीजेपी को 69-91 और कांग्रेस को महज 3 से 7 सीटें मिलती दिख रही हैं. इसके अलावा जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 159 से 175 सीटें, बीजेपी को 70 से 92 और कांग्रेस को महज 4 से 7 सीटें ही मिल रही हैं. 
सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को दी बधाई
वहीं एमसीडी के एग्जिट पोल को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल मैं एग्जिट देख रहा था, जनता ने AAP पर भरोसा किया है. मैं दिल्ली वालों को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं नतीजे भी ऐसे ही आएंगे. इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा गुजरात के एग्जिट पोल भी पॉजिटिव हैं. ये कह रहे थे गुजरात बीजेपी का गढ़ है, नई पार्टी को 15%-20% वोट शेयर मिलना बड़ी बात है.

  • हिंदी न्यूज़
  • टीवी शोज
  • मातृभूमि
  • MCD Election 2022 : Delhi में फिर आने वाली है Kejriwal के नाम की आंधी ? | ABP Exit Poll

TRENDING VIDEOS

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review5 Hour ago

Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!5 Hour ago

Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive5 Hour ago

Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra5 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.