रूस-यूक्रेन जंग में किसे कितना नुकसान हुआ, देखिए ये रिपोर्ट | Russia Ukraine War | मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 03 Mar 2022 11:14 PM (IST)

यूक्रेन और रूस की जंग के करीब 200 घंटे हो चुके हैं, आज 8वां दिन है.. लड़ाई बंद करने की कोशिशें हर तरफ से की जा रही हैं लेकिन पुतिन मान नहीं रहे हैं. अब से कुछ देर पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रां ने पुतिन से बात की है, और बात करने के बाद उन्होंने कहा है कि जंग का सबसे बुरा दौर अभी आना बाकी है. इधर रूस और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच बेलारूस में दूसरे दौर की बातचीत शुरु हो चुकी है.