Spy Balloon Row: स्पेस में स्पाई बैलून... प्रलय कमिंग सून ?
ABP News Bureau | 13 Feb 2023 11:16 PM (IST)

उत्तरी और दक्षिणी अमेरिकी महाद्वीप में नजर आए चाइनीज बैलून को लेकर चीन की दुनियाभर में किरकरी हो रही है. इससे अमेरिका और चीन के बीच तल्खी बढ़ रही है, दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच जुबानी जंग जारी है. इस विवाद में तब और पलीता लग गया, जब चीन ने उलटे अमेरिका पर ही बैलून भेजने का आरोप लगा दिया.