Kubera Teaser: धनुष- नागार्जुन की जोड़ी ने मचाया धमाल | KFH
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 16 Nov 2024 05:55 PM (IST)
Kubera Teaser: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार और हिंदी बेल्ट में तगड़ी फैन फॉलोइंग रखनेवाले धनुष और नागार्जुन अक्किनेनी की मोस्ट अवेटेड कुबेर की पहली झलक फाइनली सामने आ गई है...इसमें रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ को भी देखा जा सकता है...टीजर में धनुष के एक्सप्रेशन और लुक काफी इंटेंस हैं लेकिन स्क्रीन पर उनकी प्रेजेंस जादू बिखेर रही है...वहीं नागार्जुन का रोल काफी सस्पेंस और गंभीर नजर आ रहा है...रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ को टीजर में देख दर्शक ये जानने के लिए एक्साइटडेट हैं कि आखिर ये दोनों फिल्म में क्या ट्विस्ट लेकर आनेवाले है...फैंस को फिल्म कुबेर की ये झलक काफी पसंद आई है और कमेंट सेक्शन में फैंस ने तारीफों की बाढ़ ला दी है...फिल्म कुबेर अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है....और अब टीजर को देखने के बाद फैंस के बीच इस पैन इंडिया फिल्म का क्रेज काफी बढ़ गया है.