Cockroach का मकसद... चेंज?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 21 Oct 2026 10:38 PM (IST)

आज जनहित में हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से शुरु हुए प्रोटेस्ट के बदल चुके मकसद का विश्लेषण करेंगे... क्योंकि विपक्ष तो अब खुलकर कह रहा है कि उसका मकसद रिजीम चेंज है...और अब सवाल कॉकरोच जनता पार्टी के मकसद पर उठ गया है...और ये सवाल दिल्ली हाईकोर्ट ने उठाया है...और कॉकरोच जनता पार्टी से सीधा सवाल पूछ लिया है - आपका मकसद क्या है ? ये सवाल हाइकोर्ट ने सीजेपी लीडर्स सौरव दास और आशुतोष रांका की उस अर्जी पर सुनवाई करते हुए पूछा...जिसमें उन्होंने जंतर-मंतर पर इजाजत के बगैर प्रोटेस्ट करने के लिए अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी...और जमानत की मांग की थी...