Bahraich Encounter: बहराइच एनकाउंटर पर सपा-कांग्रेस की सियासत शुरू | CM Yogi | Uttar Pradesh
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 17 Oct 2024 11:14 PM (IST)

बहराइच में 13 अक्टूबर को रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोप में जिन लोगों की तलाश थी, उनमें से दो सरफ़राज़ और तालिब का आज यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया।.. ये मुठभेड़ नेपाल बॉर्डर पर हांडा बसेहरी नहर के पास हुई। ..दोनों आरोपी नेपाल भागने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यूपी पुलिस ने उन्हें घेर लिया। ...लेकिन हर एनकाउंटर का मतलब ये नहीं होता कि उसमें किसी की जान जाए ही जाए। ..सरफ़राज़ और तालिब दोनों ही ज़िंदा हैं, क्योंकि पुलिस ने दोनों को पैर में गोली मारी थी। ..वो भी इसलिये मारनी पड़ी, क्योंकि बचकर भागने के लिये इन दोनों ने ही पहले पुलिस वालों पर फायरिंग की थी।.. इस मुठभेड़ में कुल मिलाकर 15 राउंड फायर हुए। बाद में दोनों को पुलिस बहराइच के अस्पताल ले गये। ..ले जाते वक्त दोनों गिड़गिड़ा रहे थे कि हमें छोड़ दीजिये..आगे से ऐसा नहीं करेंगे।