Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 04 Sep 2026 10:55 PM (IST)

दिल्ली में Gen-Z प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं। अब एक स्टूडेंट प्रोटेस्ट से जुड़ी FIR में गंभीर धाराएं जोड़े जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई और मंशा पर बहस तेज हो गई है। पुलिस ने FIR में अटेंप्ट टू मर्डर और SC-ST एक्ट जैसी धाराएं जोड़ी हैं। इन धाराओं के जुड़ने के बाद प्रदर्शनकारियों और उनके समर्थकों की ओर से कई सवाल उठाए जा रहे हैं। आखिर किन परिस्थितियों में इतनी गंभीर धाराएं लगाई गईं और पुलिस के पास इसके पीछे क्या आधार है? मामले में पुलिस की कार्रवाई पर अब सबकी नजर बनी हुई है।