Regime Change की साजिश, International खुलासा!

क्या भारत में अराजकता फैलाने की इंटरनेशनल साजिश हो रही है? क्या फ्रांस में हुए दंगे और भारत के हालिया विरोध-प्रदर्शनों में कोई लिंक है ?...क्या फ्रांस में फैली हिंसा और भारत के हालिया छात्र और राजनीतिक प्रदर्शनों के पीछे एक ग्लोबल नेटवर्क काम कर रहा है..वो कौन है...जो विदेश में बैठकर भारत में रिजीम चेंज वाली विचारधारा को फडिंग कर रहा है ?..इसको लेकर एक इंटरनेशनल खुलासा हुआ है....जिसके बारे में हम आपको बताएंगे...पहले आप दो तस्वीरें देखें.. पहली तस्वीर फ्रांस की है..जहां प्रदर्शन के नाम पर कई शहरों में भारी हिंसा, आगजनी और लूटपाट हुई..उपद्रवियों ने कई इंटरनेशनल ब्रांड्स की दुकानों को निशाना बनाया..सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया..दूसरी तस्वीर अपने देश भारत की है..जहां हाल के दिनों में आंदोलन तो चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेसिव रिवीजन और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए..लेकिन अब इस आंदोलन में शामिल लोग खुल कर रेजीम चेंज की बात करने लगे हैं..बांग्लादेश के तख्तापलट को प्रेरणा स्रोत बताने लगे हैं..ऐसे में इस देसी प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों की मंशा गहरे शक के दायरे में आ गई है..