Hoonkar: Akhilesh Yadav का रिएक्शन...योगी से क्या कनेक्शन ? | Full Episode | ABP News
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 04 Sep 2024 09:33 PM (IST)
ABP News: क्या 2027 का चुनाव अगर समाजवादी पार्टी जीतेगी तो यूपी की सभी बुलडोजर का रुख़ गोरखपुर की तरफ हो जाएगा...क्या बुलडोज़र एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के विरोध के बावजूद यूपी में बुलडोज़र पर ही अगला चुनाव होगा...ये सवाल आज इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच आज जमकर ज़ुबानी जंग हुई है...दोनों एक-दूसरे को ललकार रहे हैं, प्रहार कर रहे हैं और चुनौती दे रहे हैं...बात भेड़िया, माफिया और मुंगेरी लाल तक आ गई है...तो यूपी की ये लड़ाई कहां तक जाएगी और बुलडोज़र के बहाने कौन सियासत चमकाने की कोशिश कर रहा है...आज की बहस इसी मुद्दे पर लेकिन पहले ये वार-पलटवार देख लीजिए.