क्या संयुक्त किसान मोर्चा का ये हठ चुनावी एजेंडे से जुड़ा हुआ है? | Hunkar
ABP News Bureau | 24 Nov 2021 06:19 PM (IST)

संयुक्त किसान मोर्चा अब जो भी कहे लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि ये आंदोलन मुख्य रूप से तीन कृषि क़ानूनों के पास होने के बाद इसके विरोध में शुरू हुआ था...इन्हें बिना शर्त वापस लेना ही इस आंदोलन की मुख्य मांग थी जो अब पूरी हो चुकी है...अब इस मांग के माने जाने के बावजूद आंदोलन जारी रखने का मतलब है कि किसान मोर्चा को लगता है कि सरकार दबाव में है और उससे अपनी सारी मांगें मनवा लें...लेकिन क्या इस तरह की ज़िद ब्लैकमेल नहीं है...जब सरकार बिल्कुल पीछे हट चुकी है तो क्या संयुक्त किसान मोर्चा को भी थोड़ा पीछे नहीं हटना चाहिए...क्या संयुक्त किसान मोर्चा का ये हठ चुनावी एजेंडे से जुड़ा हुआ है...आज की हुंकार इन्हीं सवालों के इर्द-गिर्द लेकिन पहले ये रिपोर्ट देखिए...