Kanpur Cash Case: Piyush Jain के पास किसका 'काला खजाना' ! | हुंकार | 27.12.2021
ABP News Bureau | 27 Dec 2021 06:59 PM (IST)

पिछले पांच दिनों से GST इंटेलिजेंस की टीम कन्नौज और कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इतना समय इसलिए लग रहा है क्योंकि नोटों की तादाद इतनी ज़्यादा है कि गिनने का काम पूरा नहीं हो पा रहा है. पांच-पांच नोट काउंटिंग मशीनों के साथ GST इंटेलिजेंस और बैंक के कर्मचारी पीयूष जैन से मिले नोटों की गिनती कर रहे हैं लेकिन ये काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है...हैरानी की बात ये है कि जिस पीयूष जैन की कंपनी का टर्नओवर सिर्फ़ 5 करोड़ रुपये है, उसके पास नकद 257 करोड़ रुपये कहां से आए? क्या ये नोट किसी और का है? क्या इस नोट का इस्तेमाल यूपी के चुनाव में होना था? क्या पीयूष जैन का कोई राजनीतिक कनेक्शन भी है?