घर होने के बाद भी Diwali पर बेघर क्यों ? Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 21 Oct 2022 10:49 PM (IST)
हर तरफ हलचल है. आप दीवाली कैसे मना रहे हैं? दियों की तैयारी हो गई होगी ? आप घर की साफ सफाई कर चुके होंगे अब सजावाट का काम चल रहा होगा लेकिन आज हम आपको ऐसी कहानी दिखा रहे हैं जहां दीवाली से ऐन पहले लोगों के घर छिन गए। अब ना दीप जलाने के लिए देहरी है और ना घर सजाने के लिए आंगन। सवाल तो सिर छुपाने के लिए छत का हो गया है। दीवाली पर इन लोगों के जीवन को अंधकार में धकेल दिया गया. ऐसा भद्दा गिफ्ट दिया है कोलकाता मेट्रो के निर्माण ने। विकास के लिए अंडरग्राउंड टनल बनाई जा रही है जिससे घरों में दरार आने लगी है। सोचिए कितनी बड़ी ये जानलेवा लापरवाही है सिस्टम की और सरकार की.