Qatar Navy Officer केस में लग गए Modi के दूत, 9 दिन में रिहा होंगे पूर्व सैनिक
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 01 Nov 2023 11:12 PM (IST)

कतर में सजा-ए-मौत का सामना कर रहे 8 हिंदुस्तानियों के पास अब सिर्फ 9 दिनों का वक्त बचा है.. अगले 9 दिनों में ही बड़ा फैसला होना है.. इसके लिए मोदी सरकार का एक्शन प्लान रेडी है.. पूर्व नौसेना अधिकारियों को बचाकर वापस लाने की जिम्मेदारी ऐसे अफसर को दी गई है जो पीएम मोदी के बेहद खास हैं.. कतर में रह चुके हैं.. वहां की सरकार से भी बेहतर संबंध है.. मोदी सरकार कई स्तर से कतर पर दवाब बना रही है.. क्योंकि कतर में हिंदुस्तानियों को सजा का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आ रहा है.. हम आपको बताते हैं कि कतर की जेल में फंसे भारतीयों की रिहाई का एक्शन प्लान क्या है?