गृहयुद्ध में फंसे जड़ेजा, Congress और BJP दोनों में रिश्तेदार ! | Bharat Ki Baat
ABP News Bureau | 11 Nov 2022 09:25 PM (IST)

गुजरात की सियासी लड़ाई में इस बार क्रिकेट का ग्लैमर भी है। बीजेपी ने क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी रीवा बा को जामनगर नॉर्थ से मैदान में उतारा है। लेकिन जाडेजा की पत्नी अपने विरोधी उम्मीदवारों से बाद में लड़ेंगी, पहले तो घर में ही लड़ाई शुरु हो गई है। जाडेजा अपनी पत्नी और बहन के झगड़े के बीच फँस गए हैं। रविंद्र जाडेजा की बहन नैना इस बार से काफी खफा हैं कि उनकी भाभी बीजेपी से चुनाव लड़ रही हैं। देखिए हमारी खास रिपोर्ट।