Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 04 Sep 2026 10:04 PM (IST)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए निशु आज़ाद विवाद को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। निशु आज़ाद, चंद्रशेखर आज़ाद के साथ थाने पहुंचीं, जहां CJP ने उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि दबाव के बाद FIR में SC-ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। अब इस पूरे मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर स्वतंत्र भारद्वाज को किसका संरक्षण हासिल था और पुलिस की कार्रवाई पर इतने सवाल क्यों खड़े हो रहे हैं?