Maharashtra New CM: क्या Eknath Shinde का खेल अभी बाकी है? | Shivsena | Devendra Fadnavis

आज आधिकारिक तौर पर इसका एलान हो गया... चुनाव नतीजे आने के 11 दिन यानि लगभग 264 घंटे बाद बीजेपी ने इसकी घोषणा की... BJP के पर्यवेक्षक विजय रूपाणी और निर्मला सीतारामन की मौजूदगी में सर्वसम्मति से फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया... इसके बाद महायुति के नेताओं ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया...देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को समर्थन की चिट्ठी के साथ सरकार गठन का पत्र सौंपा...राज्यपाल ने देवेंद्र फडणवीस को सरकार बनाने का न्योता भी दे दिया... अब कल शाम साढ़े 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा... ये तस्वीरें देखकर आपको लगा होगा कि महायुति के बीच अब ऑल इज वेल हो गया है...किसी मसले पर गठबंधन नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं बचा है...लेकिन पिक्चर अभी बाकी है और मंत्रालयों पर पेच पूरी तरह नहीं सुलझा है...इसके संकेत 25 सेकेंड के एक वीडियो से मिले हैं... जो हमने आपके लिए डिकोड किया है...