Mahakumbh Heavy Traffic News: संगम नगरी 'महाजाम' के चक्रव्यूह में फंसी? | Prayagraj | ABP News
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 10 Feb 2025 11:16 PM (IST)

सुना आपने.. ये तो सिर्फ बानगी है जब सड़क पर लगे महाकुंभ की पूरी पिक्चर देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे। प्रयागराज पहुंचने से पहले ही कई-कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है... देश की चारों दिशाओं से प्रयागराज पहुंचने की कोशिश कर रही गाड़ियां कुंभ के द्वार तक कब और कैसे पहुंचेगी ये एक पहेली बन चुका है । 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के स्नान वाले दिन भगदड़ के बाद भीड़ कम हो गई थी। लेकिन 5 फरवरी के बाद से प्रयागराज में भीड़ दोबारा बढ़ी और ऐसी बढ़ी कि चक्का जाम के हालात पैदा हो गए हैं। प्रयागराज हाइवे से लेकर संगम के घाट तक पहुंचने के रास्ते में लोगों का रेला लगा हुआ है। आज हम आपको भारत की बात में देखिए घाट पर नहीं बल्कि सड़क पर लगे महाकुंभ का तस्वीरों के साथ पूरा विश्लेषण।