Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 09 Sep 2026 09:12 PM (IST)

मध्य प्रदेश के उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को हटाने की कोशिशों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई के बीच मंदिर को ध्वस्त करने की कोशिश सफल नहीं हो सकी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग इसे चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं। घटना को लेकर साधु-संतों में भी नाराजगी है। साधु-संतों ने उज्जैन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंदिर को किसी भी कीमत पर नहीं हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मंदिर लोगों की आस्था और जनभावनाओं से जुड़ा है। अब प्रशासन की कार्रवाई और संतों के विरोध के बीच मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।