एक्सप्लोरर

इसे तो तुरंत कर दो बैन... कुआं पूजन में नाच रही महिलाओं को वैन ने कुचला, वायरल हो रहा वीडियो

बारात के बीच तेज रफ्तार से दौड़ती एक इको वैन अचानक घुसती है और डांस करती महिलाओं को बेरहमी से कुचलते हुए निकल जाती है. कुछ सेकंड पहले तक जहां मस्ती थी, वहां अब सिर्फ चीखें हैं.

Agra Accident: कुआं पूजन की खुशी एक पल में मातम में कैसे बदल सकती है, इसका खौफनाक नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है. ये वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. दिन के उजाले में सड़क पर कुआं पूजन के लिए बारात निकल रही है. गाजे-बाजे की धुनों पर महिलाएं झूम रही हैं. चेहरे पर मुस्कानें हैं. माहौल जश्न से भरा हुआ है. लेकिन तभी एक ऐसा हादसा होता है, जो हर किसी को अंदर तक हिला देता है. बारात के बीच तेज रफ्तार से दौड़ती एक इको वैन अचानक घुसती है और डांस करती महिलाओं को बेरहमी से कुचलते हुए निकल जाती है. कुछ सेकंड पहले तक जहां मस्ती थी, वहां अब सिर्फ चीखें हैं. खून है. अफरातफरी है और मातम की एक डरावनी चुप्पी.

सड़क पर डांस कर रही महिलाओं को वैन ने रौंदा

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर कुआं पूजन का जश्न है और गाजे बाजे के साथ बारात निकली है. बैंड-बाजे की धुन पर महिलाएं सजधजकर डांस कर रही हैं. कुछ बच्चे भी उनके साथ थिरक रहे हैं. पीछे से ढोल की थाप, फूलों से सजे पूजन के सामान, और चारों तरफ जश्न का शोर गूंज रहा है. लेकिन इस चहकते माहौल में अचानक एक तेज रफ्तार इको वैन पूरे बेकाबू अंदाज में बारात में घुस जाती है. वैन इतने जोर से आती है कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिलता. वो सीधे उन महिलाओं को कुचल देती है जो सड़क के बीचोंबीच डांस कर रही थीं. कैमरे में कैद ये मंजर इतना खौफनाक है कि वीडियो देखने वालों की भी रूह कांप जाए. महिलाएं जमीन पर गिरती हैं. कुछ दूर तक घसीट जाती हैं. वहां मौजूद लोग चीखने लगते हैं. बैंड बजाने वालों के हाथ से साज गिर जाते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

पुलिस ने जब्त की गाड़ी, चालक फरार

यह कार्यक्रम दिवाकर सिंह पुत्र परशुराम के घर पर आयोजित किया गया था. ग्रामीण महिलाएं और बच्चे मंदिर के पास ढोल-नगाड़ों पर डांस कर रहे थे. उसी वक्त एक तेज रफ्तार वैन भीड़ में आती है और डांस कर रही महिलाओं को बुरी तरह से कुचल देती है. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और कहा जा रहा है कि UP80GS3038 गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार है.

यह भी पढ़ें: गुटकेबाज दुल्हन! अपनी शादी में दुल्हन ने पीटा कूटा और फांक लिया मावा, वायरल हो रहा वीडियो

भड़के यूजर्स

वीडियो को सोशल मीडिया पर कई सारे प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है. वहीं, कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा... सड़क पर नाचने पर रोक लगनी चाहिए और कार सवार का जिंदगी भर के लिए लाइसेंस कैंसिल कर देना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा... बेहद दर्दनाक हुआ. एक और यूजर ने लिखा... कार वाला या तो अंधा था या नशे में था.

यह भी पढ़ें: बागपत के ऐतिहासिक 'चाट युद्ध' के बाद कानपुर में भी हुआ संग्राम, ग्राहकों के लिए भिड़ गए दुकानदार, वीडियो वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget