Trending Halloween Video: आजकल खौफनाक वेशभूषा, चेहरे के अजीबोगरीब मेकअप और डरावनी सजावट के साथ कद्दू (Pumpkin) पूरी दुनिया में हैलोवीन का प्रतीक बन गया है. कद्दू पर, चेहरे की विचित्र आकृति को उकेरकर, उसको डरावना बना दिया जाता है. हैलोवीन आने से बहुत पहले लोग कद्दू की खरीदारी करने लगते हैं. पंपकिन को अक्सर पुनर्जन्म और उर्वरता से भी जोड़ा जाता है. खैर, पंपकिन के साथ फोटो खिंचवाते एक महिला का मजेदार वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है.
ट्विटर पर वायरल हो रहे एक वायरल वीडियो (Viral Video) में हेलोवीन आने से पहले एक महिला को पंपकिन के बगीचे में फोटो क्लिक करवाते देखा गया है, लेकिन ये महिला जैसे ही इस पर बैठती है, ये फुट जाता है और महिला नीचे गिर जाती है. ये पूरा सीन देखकर कोई भी हंस हंसकर लोटपोट हो जायेगा.
वीडियो देखिए:
वीडियो में एक महिला को कद्दू की खरीदारी करने के मजेदार अनुभव को दिखाया गया है. महिला एक बड़े कद्दू पर बैठी थी और एक छोटे को हाथ में लेकर फोटो खिंचवा रही थी. अगले ही पल उस कद्दू का कचुंबर बनते हुए देखा जा सकता है जिसपर महिला बैठी हुई थी. जैसे ही ऐसा होता है महिला खुद को संभालते हुए कद्दू के ऊपर से झट से उठ खड़ी होती है.
वायरल हुई मजेदार क्लिप
इस मजेदार क्लिप को ट्विटर पर 'buitengebieden' पेज ने शेयर किया है जो अक्सर ऐसे मजेदार और दिलचस्प वीडियो अपनी 1.7 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ शेयर करता रहता है. इस मजेदार वीडियो को 520k से अधिक बार देखा जा चुका है और करीब 10 हजार लाइक्स भी मिले हैं. वीडियो ने नेटिज़न्स खूब हंसाया है जो पोस्ट पर भेजे गए ढेरों इमोजी से समझा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: