✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चलती कार में दिया बच्चे को जन्म! पति के साथ घूमने निकली महिला ने खुद कराई अपनी डिलीवरी, देखें वीडियो

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  13 Nov 2024 06:01 PM (IST)

वीडियो में एक महिला को दिखाया गया है जो अपने बच्चे की डिलीवरी खुद करती दिख रही है. इस महिला की मदद करने के लिए भी कोई नहीं है. ये मामला काफी हैरान करने वाला है.

चलती कार में दिया बच्चे को जन्म! पति के साथ घूमने निकली महिला ने खुद कराई अपनी डिलीवरी, देखें वीडियो

महिला ने कार में दिया बच्चे को जन्म

Trending Video: सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियो देखे होंगे. इनमें से कुछ वीडियो को देखकर आपको चमत्कार का अहसास होता होगा. खैर आज के जमाने में चमत्कार देखना सिर्फ किस्मत वाले लोगों के बस की बात है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आपकी आंखें फटी रह जाएगी और शायद आप पहली बार कोई असली चमत्कार देखेंगे. दरअसल, वीडियो में एक महिला को दिखाया गया है जो अपने बच्चे की डिलीवरी खुद करती दिख रही है. इस महिला की मदद करने के लिए भी कोई नहीं है. 

चलती कार में महिला ने खुद कराई अपनी डिलीवरी

दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो हाईवे का है, जहां पर पति पत्नी कार से घूमने निकले हैं. दोनों एक दूसरे से बातें कर रहे हैं और अपनी मस्ती में मस्त हैं. वीडियो देखने से पता लग रहा है कि जो पत्नी है वो प्रेग्नेंट है और उसने सीट बेल्ट भी लगाई हुई है. लेकिन तभी पत्नी को अपने पेट में हल्का सा दर्द उठता है और अपने निचले हिस्से का पायजामा उतारने लगती है. काफी देर तक तो समझ नहीं आता कि वह ऐसा क्यों कर रही है. लेकिन अगले ही पल जो होता है उससे आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी.

बच्चे को जन्म देकर पति को देने लगी मुबारकबाद

दरअसल, प्रेग्नेंट पत्नी को चलती कार में दर्द उठता है, उसके बाद वो सीट पर ऊपर नीचे होती है और एक बच्चे को जन्म दे देती है. हैरानी की बात तो ये है कि बच्चे के जन्म की प्रक्रिया के दौरान उसके पास केवल उसका पति होता है जो कार चला रहा होता है. महिला खुद की मदद खुद ही करती है और बच्चे को जन्म दे देती है. बच्चा अपनी मां के पेट से बाहर आकर रोने लगता है, फिर महिला बोलती है कि हमें लड़का हुआ है.

यह भी पढ़ें: सिंगल लौंडों को चिढ़ाने वाली खबर, वर्चुअल वाइफ के साथ शख्स ने मनाई छठी एनिवर्सरी

यूजर्स ने बताया चमत्कार

वीडियो को @Naija_PR नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को रिपोस्ट भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....महिला मजबूत हो तो कुछ भी कर जाती है. एक और यूजर ने लिखा...कुदरत का चमत्कार, क्या बात है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....बिना डॉक्टर और नर्स के यह कैसे संभव है.

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप हैं एक नंबर के अंधविश्वासी! उनकी इन हरकतों को जानकर दंग रह जाएंगे आप

Published at: 13 Nov 2024 06:01 PM (IST)
Tags:TRENDINGVIRAL VIDEODelivery in car
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • चलती कार में दिया बच्चे को जन्म! पति के साथ घूमने निकली महिला ने खुद कराई अपनी डिलीवरी, देखें वीडियो
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.