Railway Crossing Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन हमें कई हैरतअंगेज वीडियो (Amazing Video) देखने को मिलते रहते हैं. जिन्हें देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर आए दिन रेलवे क्रॉसिंग (Railway Crossing) पार कर रहे लापरवाह लोगों को हादसे (Accident) का शिकार होते देखा जा रहा है. जिसके बाद भी कई लोग सबक नहीं ले रहे हैं और बंद रेलवे क्रॉसिंग को भी पार करने का खतरा उठा रहे हैं.

हाल ही में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, इसमें लापरवाह महिला को अपनी ही धुन में रेलवे क्रॉसिंग को पार करते देखा जा रहा है. इस दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन को आगे देखा जा रहा है. जिसे समय रहते महिला देख लेती है और उसके रास्ते से हट जाती है. जिसे देख सभी उसे लकी लेडी बुला रहे हैं.

वायरल हो रही इस क्लिप को अरूप भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उनकी इस वीडियो में एक महिला रेलवे ट्रैक को पार करने की कोशिश करते देखी जा रही है. इस दौरान वह अपने आस-पड़ोस को भुला कर अपनी ही धुन में चलती नजर आ रही है. इस दौरान वह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन को भी नहीं देखती है और उस पर चल पड़ती है.

हालांकि ट्रेन के हॉर्न की आवाज को सुन कर महिला तेजी से उसकी ओर आ रही ट्रेन को देख लेती है. इसके बाद महिला को रेलवे ट्रैक से दूर हटते देखा जा रहा है. जिसे देख हर किसी की हंसी निकल पड़ी है. वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज और एक लाख 18 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं.

यह भी पढ़ें-Video: कछुए को उल्टा पड़ा देख मदद को आगे आया दोस्त