डेटिंग ऐप्स के फर्जीवाड़े, स्वाइप-स्वाइप के खेल और बोरिंग मुलाकातों से तंग आकर एक महिला ने जीवनसाथी ढूंढने का ऐसा अनोखा रास्ता निकाला कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना की रहने वाली 36 साल की एरॉन पैटरसन ने अपने लिए परफेक्ट पति खोजने के लिए बाकायदा 3 पन्नों का 'हसबैंड एप्लीकेशन' गूगल फॉर्म बना डाला. डेटिंग के इस कॉरपोरेट स्टाइल फॉर्म को देखकर शुरुआत में लोग हैरान हुए, लेकिन देखते ही देखते यह फॉर्म इंटरनेट पर ऐसा वायरल हुआ कि अब तक 2,400 से ज्यादा शादी के शौकीन पुरुष इसे भर चुके हैं.

Continues below advertisement

नाम 'So You're Interested', पूछे गए करियर से लेकर शादी तक के गहरे सवाल

एरॉन ने अपने इस डिजिटल एप्लीकेशन फॉर्म का नाम 'So You're Interested' रखा है. इसमें सिर्फ नाम, पता या बेसिक जानकारी ही नहीं मांगी गई है, बल्कि करियर गोल, डेली रूटीन, व्यक्तिगत आदतों से लेकर शादी और पिता बनने को लेकर पुरुषों की सोच पर गहरे सवाल शामिल किए गए हैं. पारंपरिक डेटिंग ऐप्स की सतही बातचीत से परेशान एरॉन का कहना है कि वे किसी भी तरह का टाइमपास नहीं चाहती थीं, इसलिए उन्होंने लाइफ पार्टनर की तलाश को एक जॉब इंटरव्यू की तरह स्ट्रक्चर्ड प्रोसेस बना दिया.

एक्सेल शीट में छंटनी, फोन कॉल के बाद होगी 'कॉफी डेट'

हजारों अर्जियों का अंबार लगने के बाद एरॉन अब एक-एक एंट्री की बारीकी से जांच कर रही हैं. इसके लिए उन्होंने एक डिटेल्ड स्प्रेडशीट तैयार की है, जहां जवाबों के आधार पर योग्य कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जा रहा है. फॉर्म में पास होने वाले लकी पुरुषों को पहले शुरुआती फोन कॉल के लिए चुना जाएगा और उसके बाद ही वे इन-पर्सन 'कॉफी डेट' तक पहुंच पाएंगे. एरॉन ने साफ कर दिया है कि उनके भावी पति में 'दयालुता' और 'समझदारी' दो ऐसी चीजें हैं जिनसे वे कोई समझौता नहीं करेंगी.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

सोशल मीडिया पर मिला तगड़ा रिस्पॉन्स, लोग बोले- 'स्मार्ट मूव'

जैसे ही यह अनोखी लव स्टोरी और एप्लीकेशन फॉर्म इंटरनेट पर वायरल हुआ, नेटिजन्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कई महिलाओं ने एरॉन की इस पहल की तारीफ करते हुए इसे 'स्मार्ट मूव' बताया, तो वहीं पुरुषों ने भी इस पारदर्शी तरीके को डेटिंग ऐप्स से बेहतर ठहराया. लोगों का कहना है कि टाइम-वेस्ट करने से अच्छा है कि शुरुआत में ही सारी शर्तें और सोच साफ हो जाएं.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल