सच्चा प्यार किसी महंगे होटल, कैंडललाइट डिनर या महंगे तोहफों का मोहताज नहीं होता, बल्कि यह एक-दूसरे के प्रति समर्पण, सम्मान और मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहने में झलकता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही बेहद इमोशनल और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Continues below advertisement

वीडियो में एक पत्नी अपने पति को स्पेशल फील कराने के लिए रात के वक्त उसकी ड्यूटी स्पॉट पर पहुंच गई. पति एक बैंक में नाइट गार्ड की नौकरी करता है. पत्नी अपने साथ टिफिन में घर का बना खाना लेकर आई और दोनों ने बैंक के बंद शटर के बाहर बनी सीढ़ियों पर बैठकर एक-दूसरे के साथ सादगी भरा 'डिनर डेट' एंजॉय किया. इस सादगी भरे प्यार और केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है.

बंद बैंक के बाहर सजा प्यार का आशियाना

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात का वक्त है और बैंक का शटर पूरी तरह बंद है. बैंक के ठीक बाहर सीढ़ियों के पास प्लास्टिक की स्टूल और कुर्सी रखकर पति-पत्नी आमने-सामने बैठे हुए हैं. पत्नी अपने पति के लिए टिफिन से प्यार से खाना परोसती है और दोनों हंसी-खुशी बातें करते हुए साथ में खाना खा रहे हैं. पति अपनी वर्दी में ड्यूटी पर मुस्तैद है और पत्नी उसके साथ इस सादगी भरे पल को बहुत ही खास बना रही है. इस खूबसूरत दृश्य को दूर से किसी राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

Continues below advertisement

ना दिखावा, ना कोई शिकायत... सिर्फ बेपनाह मोहब्बत

आज के दौर में जहां लोग सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए महंगे रेस्टोरेंट और डेट्स की तस्वीरें पोस्ट करते हैं, वहीं इस कपल का यह सादगी भरा अंदाज लोगों के दिलों को सीधे छू रहा है. वीडियो में ना तो कोई शिकायत दिख रही है और ना ही किसी बात की मायूसी. पत्नी चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान लिए अपने पति का साथ निभा रही है, तो वहीं पति भी अपनी थकाऊ ड्यूटी के बीच पत्नी के इस सरप्राइज से बेहद खुश और भावुक नजर आ रहा है. यह वीडियो साबित करता है कि अगर पार्टनर का साथ सच्चा हो, तो बैंक का शटर भी किसी 5-स्टार होटल से खूबसूरत बन जाता है.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

यूजर्स हुए भावुक, बोले- "इसे कहते हैं सच्चा जीवनसाथी"

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर हुआ, लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. नेटिजन्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और कपल की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "असली धन-दौलत बैंक के अंदर नहीं, बल्कि बैंक के बाहर बैठी इस निष्पाप मोहब्बत में है." वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आज के जमाने में ऐसा साथ मिलना किसी वरदान से कम नहीं है, ईश्वर इस जोड़ी को हमेशा खुश रखे." कई लोग इसे 'रियल लाइफ कपल गोल्स' बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल