✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पुलिस का अजीबोगरीब शौक... DSP ने रंगवाए लाल बाल तो सोशल मीडिया पर मच गया बवाल, यूजर्स कर रहे ट्रोल

कविता गाडरी   |  30 Jan 2026 03:42 PM (IST)

उड़ीसा के डीएसपी रश्मि रंजन दास खाकी वर्दी में चमकीले लाल बालों के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. लाल बालों के साथ उनकी तस्वीर सामने आते ही मीम्स, मजाक और तीखी बहस का दौर शुरू हो गया.

पुलिस का अजीबोगरीब शौक... DSP ने रंगवाए लाल बाल तो सोशल मीडिया पर मच गया बवाल, यूजर्स कर रहे ट्रोल

ओडिशा DSP वायरल

सोशल मीडिया पर आजकल छोटी से छोटी चीज भी वायरल हो जाती है. इन दिनों ओडिशा पुलिस के डीएसपी रश्मि रंजन दास वायरल हो रहे हैं. ओडिशा पुलिस के डीएसपी रश्मि रंजन दास अपने काम से ज्यादा अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. जगतसिंहपुर जिले में तैनात डीएसपी रश्मि रंजन दास खाकी वर्दी में चमकीले लाल बालों के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. लाल बालों के साथ पुलिस की वर्दी में उनकी तस्वीर सामने आते ही मीम्स, मजाक और तीखी बहस का दौर शुरू हो गया. जिसके बाद पुलिस मुख्यालय को सख्त कदम उठाना पड़ा. वहीं उनकी तस्वीर देखकर यूजर्स भी उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. DSP ने रंगवाए लाल बाल तो सोशल मीडिया पर मच गया बवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में डीएसपी रश्मि रंजन दास खाकी वर्दी में नजर आ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनका लाल रंग का हेयर स्टाइल खींच रहा है. इसके बाद उनको देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए कि क्या एक वर्दीधारी अधिकारी के लिए ऐसा भड़कीला लुक ठीक है. वहीं कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि इस तरह के हेयर कलर से पुलिस अधिकारी की गंभीरता और अधिकार प्रभावित होता है. सोशल मीडिया पर यह मामला बढ़ता देख सेंट्रल रेंज के आईजी सत्यजीत नाइक ने तुरंत हस्तक्षेप किया. आईजी ने डीएसपी दास को औपचारिक रूप से चेतावनी पत्र जारी कर बालों का रंग तुरंत नेचुरल रूप में रंगवाने का आदेश दिया. साथ ही आईजी नाइक ने साफ कहा कि पुलिस वर्दी का सम्मान सर्वोपरि है, खाकी पहनने वाले हर अधिकारी को अनुशासन और सार्वजनिक शिष्टाचार बनाए रखना होगा. वर्दी और उसकी मर्यादा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय डीएसपी क वर्दी में लाल बालों के साथ फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया. एक तरफ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा ऐसा फैशनेबल लुक पुलिस वालों को शोभा देता है क्या. तो वहीं कुछ यूजर ने कहा ऐसे में पुलिस वालों की अपराधियों के सामने गंभीरता कैसी बनी रहेगी. वहीं बताया जा रहा है कि दूसरी और जगतसिंहपुर के स्थानीय लोग डीएसपी दास के समर्थन में उतरे हैं. डीएसपी दास के समर्थन में उतरे लोगों का कहना है कि वह अपराधियों के लिए डर का नाम है. वहीं किसी कहा अधिकारी की काबिलियत उसके बालों के रंग से नहीं आंकी जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें-पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय को सड़क पर मिली क्लासमेट, वीडियो बना उड़ाने लगी मजाक; भड़के यूजर्स 

Published at: 30 Jan 2026 03:42 PM (IST)
Tags:Viral newstrending newsOdisha DSP viralred hair controversy
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • पुलिस का अजीबोगरीब शौक... DSP ने रंगवाए लाल बाल तो सोशल मीडिया पर मच गया बवाल, यूजर्स कर रहे ट्रोल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.