✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कंधे पर टांगा बीवी का पर्स और लगाए जोरदार ठुमके, इस शख्स का डांस देख हो जाएगा इश्क

कविता गाडरी   |  17 Dec 2025 03:30 PM (IST)

एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. जिसमें एक शादीशुदा आदमी अपनी मस्ती, बेफिक्री और प्यार भरे अंदाज से हर किसी का दिल जीत रहा है.

कंधे पर टांगा बीवी का पर्स और लगाए जोरदार ठुमके, इस शख्स का डांस देख हो जाएगा इश्क

पति के डांस का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ क्लिप्स ऐसी भी वायरल होती है जो सिर्फ इंटरनेट ही नहीं बल्कि रिश्तों को लेकर सोच भी बदल देती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. जिसमें एक शादीशुदा आदमी अपनी मस्ती, बेफिक्री और प्यार भरे अंदाज से हर किसी का दिल जीत रहा है. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी का पर्स लटकाए बेफिक्रे अंदाज में डांस करता हुआ नजर आ रहा है. जिसके बाद डांस करने वाला आदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वहीं डांस करने वाले आदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग भी उसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. वीडियो में कंधे पर बीवी का पर्स टांगकर ठुमकों से मचाया धमाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @vinny77715 नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादीशुदा शख्स पूरे जोश के साथ डांस कर रहा था. वहीं वायरल हो रहे वीडियो की खास बात यह थी कि डांस करते वक्त उसने अपनी पत्नी का पर्स कंधे पर टांगा हुआ है और बिना किसी झिझक के फुल इंजॉय कर रहा है. डांस करने वाले आदमी के चेहरे पर स्माइल, मस्ती और बिल्कुल बेफिक्र अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 209के से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं. वहीं कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है. यूजर्स बोले- बीवी बहुत लकी है इसकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही कमेंट सेक्शन तारीफों से भर गया. एक यूजर ने वीडियो को देखकर कमेंट किया भाई इसकी बीवी बहुत लकी है. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है कि हर आदमी अपनी ईगो साइड में रखकर ऐसा नहीं कर सकता, इसमें शर्म की क्या बात है. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि बीवी की खुशियों का ख्याल रखने वाला बिंदास पति. इसके अलावा एक और यूजर ने तंज कसते हुए कमेंट किया शादीशुदा आदमी को पहली बार इतना खुश देखा है. वहीं कई लोगों ने इसे परफेक्ट पति की मिसाल बताते हुए लिखा पति हो तो ऐसा बीवी का पर्स टांग कर भी खुलकर एंजॉय कर रहा है.

ये भी पढ़ें-Video: शादी में खाना खा रहे लोगों के बीच अचानक घुसा तेंदुआ, दरिेंदे को देख मची अफरा तफरी- वीडियो वायरल

Published at: 17 Dec 2025 03:30 PM (IST)
Tags:trending newsVIRAL VIDEOhusband dance
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • कंधे पर टांगा बीवी का पर्स और लगाए जोरदार ठुमके, इस शख्स का डांस देख हो जाएगा इश्क
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.