15 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि दो कारों में मौजूद पर्यटकों का एक ग्रुप पास ही खड़े एक बाघ की तस्वीरें लेने का इंतजार कर रहा है. दरअसल बाघ पास ही मौजूद एक छोटी सी दीवार के पीछे खड़ा था. लेकिन उत्साहित पर्यटकों को झटका तब लगता है जब बाघ अचानक छलांग लगाकर दीवार पार करता हुआ पर्यटकों के सामने आकर खड़ा हो गया. वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. साथ ही पर्यटकों के इस बर्ताव की निंदा भी की है.

वीडियो में दिखा बाघ का अनोखा अंदाज

वीडियो उस वक्त खासा दिलचस्प हो जाता है जब बाघ को देखकर वीडियो में पर्यटकों में से एक शख्स कहता है कि ये रहा, ये रहा...लेकिन तभी बाघ सभी को चौंकाते हुए छलांग लगाता है और सामने आकर खड़ा हो जाता है. इसके बाद सभी पर्यटक सन्न रह जाते हैं और कुछ डर के मारे चीखने लगते हैं लेकिन तभी एक पर्यटक अपने साथियों से फुसफुसाता हुआ सुनाई देता है कि 'चुप रहो, चुप रहो'.

हालांकि राहत की बात ये रही कि बाघ ने पर्यटकों को डराने के अलावा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और वहां से चुपचाप निकलल गया. वहीं सोशल मीडिया पर इन पर्यटकों का खासी फजीहत हो रही है. कई यूजर्स ने पर्यटकों के इस बर्ताव पर जमकर फटकार लगाई है.

ये भी पढ़ें-

Trending: अमेरिका के मिशिगन में रातोंरात मालामाल बना शख्स, जीती एक अरब डॉलर की लॉटरी

Trending News: 4 किलो खाने की थाली खाओ, बुलेट मोटरसाइकिल ले जाओ, जानें पूरी खबर