टेस्ला के मालिक एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अक्सर वो अपने बेटे के साथ कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं. इसके अलावा वो ट्विटर पर कई मुद्दों पर अपनी राय भी पेश करते रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट शेयर किया है जो काफी अलग है. उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स की कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

उनके कुछ घंटे पहले किए गए ट्वीट ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है और यूजर्स उनके ट्वीट का जवाब देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. दरअसल  एलन मस्क ने ट्वीट में कहा कि अगर उनके ऊपर किसी स्कैंडल का आरोप लगता है तो उसे 'एलॉन्गेट' कह कर बुलाया जाए.

एलनमस्कनेकियाट्वीट:

एलन ने कुछ घंटे पहले फनी ट्वीट के जरिए यूजर्स से कहा कि 'अगर उन पर स्कैंडल का आरोप लगता है तो उसे एलॉन्गेट बुलाया जाए'. इनके इस ट्वीट ने पहले सबको हैरान कर दिया पर बाद में इस ट्वीट ने यूजर्स को काफी हंसाया है. बतादें कि  स्पेस एक्स के मालिक दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं और मार्केट में जल्द ही इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाले हैं.

यूजर्सकाजवाब:

 यूजर्स ने ट्वीट पढ़ते ही कमेंट में ज्यादातर LOL लिखा है. वहीं कुछ यूजर्स ने फनी इमोजी भी बनाए हैं. आपको बतादें  कि एलन के ट्वीट करते ही वो वायरल हो गया जिसे अब तक 2.6 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

 

इसे भी पढ़ेंः

फिर लौटा कोरोना, जानिए अगर लॉकडाउन न होता तो क्या होता?

कोविड 19 : भारत पर अब यूके, साउथ अफ्रीका, ब्राजीलियन वैरिएंट का खतरा, लॉकडाउन की तैयारी शुरू | Uncut