✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Video: दूल्हे ने दुल्हन के सामने किया ऐसा डांस कि शर्म से पानी-पानी हो गई पूरी बारात...यूजर्स बोले- इससे अच्छा तो कुंवारे मर जाएं

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  03 Jun 2024 10:39 AM (IST)

Viral Video: एक दूल्हा अपनी दुल्हन के आगे कमर तोड़ डांस कर रहा है, जिसे देखकर आप भी उछल पड़ेंगे. दूल्हे का यह डांस इतना अजीब है कि आप भी कहेंगे कि भाई इससे अच्छा तो तू डांस ही ना करता.

Video: दूल्हे ने दुल्हन के सामने किया ऐसा डांस कि शर्म से पानी-पानी हो गई पूरी बारात...यूजर्स बोले- इससे अच्छा तो कुंवारे मर जाएं

दुल्हन के सामने दूल्हे का डांस

Trending Video: शादी ब्याह का सीजन चल रहा है, ऐसे में कई सारे वीडियो शादी ब्याह के ऐसे वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर आप खूब मनोरंजन लेते हैं, तो कुछ वीडियो शादी में हुए घमासान के भी वायरल होते हैं. कभी वरमाला में दुल्हन के नखरे तो कभी स्टेज पर दूल्हे का रौब, ऐसे में कई बार दूल्हे अपनी दुल्हन के लिए सबके सामने डांस करते हैं जो कि कई बार मजाक का पात्र बन जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए डांस करती दिखाई दे रहा है, दूल्हे का डांस देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी.

गाने पर खूब मटकाई कमर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक दूल्हा अपनी दुल्हन के आगे कमर तोड़ डांस कर रहा है, जिसे देखकर आप भी उछल पड़ेंगे. दूल्हे का यह डांस इतना अजीब है कि आप भी कहेंगे कि भाई इससे अच्छा तो तू डांस ही ना करता. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दूल्हा स्टेज पर दुल्हन को रिझाने के लिए एक स्लो गाने पर कमर तोड़ डांस कर रहा है, दूल्हे के डांस को देखकर दुल्हन ने भी अपनी हंसी रोकी हुई है. दूल्हा लगातार दुल्हन से मुखातिब होकर डांस कर रहा है, लेकिन दुल्हन उसके डांस पर कोई रेस्पोंस तक नहीं दे रही है. दूल्हे के डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को manish_ramgarh_0 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 42.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तो वहीं 7 लाख 39 हजार से ज्यादा बार लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...डॉक्टर ने क्या बोला है, कब तक ठीक हो पाएगा दूल्हा. एक और यूजर ने लिखा...डांस ये कर रहा है और शर्म मुझे आ रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ऐसा डांस करने से अच्छा तो हम कुंवारे रह जाएं.

यह भी पढ़ें: Video: गजब का मार्केटिंग जुगाड़...शख्स को 1000 का नोट दिखाकर बनाया बेवकूफ और बेच डाले समोसे

Published at: 03 Jun 2024 10:39 AM (IST)
Tags:groom danceVIral VideoTRENDING
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Video: दूल्हे ने दुल्हन के सामने किया ऐसा डांस कि शर्म से पानी-पानी हो गई पूरी बारात...यूजर्स बोले- इससे अच्छा तो कुंवारे मर जाएं
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.