भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर एक मनमौजी और हंसी मजाक करने वाले व्यक्ति हैं. वो अक्सर लोगों के साथ मजाक करते देखे जाते हैं. वहीं इस बार उन्होंने एमएस धोनी के नए लुक पर एक कैप्शन लिखा है. वसीम जाफर अपने ट्वीटर पर धोनी की एक तस्वीर को रीट्वीट किया है. दरअसल, इस तस्वीर में धोनी बिना बालो के (गंजे) नजर आ रहे हैं. वसीम ने तस्वीर पर एक कैप्शन भी दिया है.
इस कैप्सन में वसीम ने धोनी को 'थलाई लामा' कहा है. ऐसा इस लिए क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी को सीएसके के प्रशंसक थला कह कर बुलाते हैं. आपको बतादें कि तमिल में थला का मतलब नेता होता है. वसीम सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स और मीम्स के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं.
IPL 2021 के लिए धोनी तैयार:
साल 2020 में अगस्त में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में एक्शन में दिखेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि वो टूर्नामेंट के 14 वें संस्करण में सीएसके का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं. वहीं धोनी ने सीएसके के आखिरी आईपीएल 2020 मैच से पहले ये घोषणा की थी कि वो आईपीएल से संन्यास नहीं लेंगे.
9 अप्रैल से शुरू होगा IPL:
39 साल के धोनी को आईपीएल 2021 के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस करते देखा गया है. आईपीएल की शुरुआत 9 अप्रैल को होगी. वहीं इस सीज़न में किसी भी टीम को घरेलू फ़ायदा नहीं होगा क्योंकि लीग इस तरह से निर्धारित की गई है कि कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेलेगी.
इसे भी पढ़ेंः
सिंघु बॉर्डर पर किसान गर्मी से बचने के लिए लाए कूलर और फ्रिज
क्या है ज़ेन स्मार्ट टारगेट सिस्टम जिसे भारतिय सेना पहली बार इस्तेमाल करने जा रही है?
