दुनिया के कई देशों ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया था. इस दौरान लोग काफी बोरियत महसूस करते थे और उनको समय बिताना मुश्किल पड़ता था, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने लॉकडाउन का भरपूर इस्तेमाल अपने क्रिएशन के लिए किया है. दरअसल उत्तर पश्चिमी इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला वेलस्बी ने अपने खाली समय का इस्तेमाल अपने किचन को नया रूप देने में किया है.

बिली जो वेलस्बी ने अपने किचन की दीवारों के कुछ हिस्सों को सजाने के लिए 7,500 सिक्कों का इस्तेमाल किया है. जिनकी चमक से पूरा किचन बेहद खूबसूरत लग रहा है. जानकारी के मुताबिक 49 साल की वेलस्बी ने लॉकडाउन के दौरान अपने समय का बहुत ही अच्छे से इस्तेमाल किया और शानदार क्रिएशन पेश की है. माना जा रहा है कि वेल्सबी ने खुद से किचन को सजाकर डेकोरेटर के पैसे बचाएं हैं, जो की हजारों की संख्या में उसे डेकोरेटर को देने पड़ते. वहीं किचन की तस्वीरें एक सप्ताह पहले इंटरनेट पर शेयर की गई हैं.

फेसबुकपरशेयरहुईंतस्वीरें

वेलस्बी ने फ़ेसबुक पर सजे हुए किचन की कई तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही ये भी बताया कि इससे पहले वो अपना किचन कैसे सजाती थी. वहीं शानदार सजावट पूरी होने के बाद साझा की गई तस्वीरों में से एक में स्टोव के पीछे एक बोर्ड में लिखा है, 'ये हमारी खुशी की जगह है'. साथ ही पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि 'मेरी किचन का डेकोरेशन हुआ, सभी काम मैने किया है, 7,500 पैसे की मदद से की सजावट'.

यूजर्सकेरिएक्शन

यूजर्स ने तस्वीर को देख उन्हें काफी पसंद किया है. एक यूजर ने लिखा 'ये वास्तव में सुंदर लग रहा है'. तो दूसरे यूजर ने इसे नई तकनीक बताया है. जानकारी के मुताबिक इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में अभी भी लॉकडाउन चल रहा है और 21 जून से प्रतिबंधों में ढील देने की योजना फिलहाल टाल दी गई है, क्योंकि वहां फिर से कोविड केस बढ़ने लगे हैं.

इसे भी पढ़ेंः

दिल्ली: AIIMS के कन्वर्जन ब्लॉक की 9वीं मंजिल पर लगी आग, दमकल की 22 गाड़ियों ने पाया काबू

DTC ने एक हजार बसों की खरीद ठंडे बस्ते में डाली, BJP ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप