✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (292/293)To Win - 147
193
BJP
94
TMC
03
LF+ISF
00
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
97
BJP+
25
CONG+
04
OTH
तमिलनाडु  (224/234)To Win - 118
52
DMK+
62
ADMK+
110
TVK
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
101
CONG+
37
LEFT+
02
OTH
पुदुचेरी  (29/30)To Win - 16
22
BJP+
06
CONG+
01
OTH
(Source: ECI/ABP News)

मेरी हल्दी है जाने दो...पुलिस ने रोका तो दुल्हन ने की क्यूट रिक्वेस्ट, मिला ये जवाब

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  23 Jan 2025 03:29 PM (IST)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन हल्दी ड्रेस पहन कर सजी धजी और बन ठनकर कार में बैठी है, लेकिन तभी उसका पाला सड़क पर वाहन चेकिंग पुलिस से पड़ जाता है.

मेरी हल्दी है जाने दो...पुलिस ने रोका तो दुल्हन ने की क्यूट रिक्वेस्ट, मिला ये जवाब

दुल्हन का चालान

Trending Video: शादियों का मौसम है, और हर जगह दूल्हा और दुल्हन को हल्दी और उबटन से रंगा जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी इन शादियों के रुझानों और रस्मों की काफी महक है. इन्हीं सब में एक अनोखा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसमें एक दुल्हन को पुलिस वालों से तब हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करनी पड़ गई जब उसे चालान के लिए रोक लिया गया और वो सज धज कर अपनी हल्दी के लिए जा रही थी. वीडियो में दुल्हन की क्यूट सी रिक्वेस्ट ने लोगों का दिल जीत लिया और देखते ही देखते इंटरनेट पर ये दुल्हन वायरल हो गई.

हल्दी में जा रही दुल्हन का पुलिस ने किया चालान?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन हल्दी ड्रेस पहन कर सजी धजी और बन ठनकर कार में बैठी है, लेकिन तभी उसका पाला सड़क पर वाहन चेकिंग पुलिस से पड़ जाता है. दुल्हन को चालान के लिए रोका जाता है लेकिन दुल्हन का अनोखा अंदाज देखकर पुलिस वाले भी हंस पड़ते हैं और मिठाई के डिब्बे की मांग करते हुए दुल्हन को राजी खुशी बगैर चालान किए छोड़ देते हैं. दरअसल, ये दुल्हन अपनी हल्दी की रस्म के लिए पार्लर से तैयार होकर अपने मुकाम पर जा रही होती है, इतने में कार को पुलिस रोक लेती है और उससे चालान की बात करने लगती है.

दुल्हन की स्माइल देख पिघला पुलिस का दिल?

लेकिन दुल्हन क्यूट सा मुंह बनाकर पुलिस वालों से कहती है कि प्लीज मेरी हल्दी है मुझे जाने दीजिए. जिसके बाद पुलिस वाले भी मुस्कुरा पड़ते हैं और कहते हैं कि मिठाई का डिब्बा कब खिलाएंगी आप. जिसके बाद दुल्हन कहती है कि आपका मुंह मीठा पक्का कराऊंगी लेकिन फिलहाल जाने दीजिए. जिसके बाद दुल्हन अपनी कार लेकर वहां से रवाना हो जाती है.

यह भी पढ़ें: नौकरी से निकाले जाने का अनोखा बदला, कर्मचारी ने कंपनी के गेट पर किया काला जादू? यूजर्स ने लिए मजे

यूजर्स ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर वीडियो को लोगों ने खूब शेयर किया है जिसे अब तक 3.9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन देते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अगर इसकी जगह कोई दूल्हा होता तो उसका भूत बन गया होता. एक और यूजर ने लिखा...अब आप जेंडर को रिवर्स कर दीजिए, फिर देखिए पुलिस का तांडव. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पुलिस वाले भी लड़की की स्माइल पर दिल हार गए.

यह भी पढ़ें: लुटेरी दुल्हन का कारनामा, कोर्ट मैरिज से ठीक पहले गहने लेकर हुई फरार, फिर दूल्हे ने जो किया...

Published at: 23 Jan 2025 03:29 PM (IST)
Tags:haldiTRENDINGVIRAL VIDEO
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • मेरी हल्दी है जाने दो...पुलिस ने रोका तो दुल्हन ने की क्यूट रिक्वेस्ट, मिला ये जवाब
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.