आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत सारे वीडियो मिल जाते हैं जिसमें रेस्तरां कर्मचारी और कस्टमर बहस करते नजर आते हैं, ऐसा ही एक वीडियो फिर से ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. ये वीडियो पिज्जा हट स्टोर का है. जहां एक पिज्जा हट कर्मचारी और महिला कस्टमर के बीच बहस होती नजर आ रही है. जिसके बाद महिला को गुस्सा आता है और दोनों लोग एक दूसरे पर पिज्जा जमीन पर फेंकने का आरोप लगाते हैं. फिर महिला कर्मचारी से दूसरा पिज्जा बनाने को कहती है. इस पूरी घटना को वहां मौजूद एक कस्टमर ने रिकॉर्ड कर लिया. लेकिन इस महिला को गुस्सा किस वजह से आया और इस घटना के लिए कौन दोषी है ये नहीं कहा जा सकता है.

वीडियोकोकिसनेशेयरकिया?

वीडियो को 'फिफ्टी शेड्स ऑफ व्ही' नाम के एक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया था. इस वीडियो में पिज्जा हट कर्मचारी पर महिला कस्टमर को चिल्लाते हुए दिखाया गया है. वहीं जब कर्मचारी पीछे हट कर किचन में जाने की कोशिश करता है तो महिला उसके पीछे आ जाती है. वहीं वीडियो में कर्मचारी और महिला दोनों ने एक दूसरे पर पिज्जा फेंकने का आरोप भी लगाया है. साथ ही कर्मचारी ने दावा किया है कि पिज्जा फेंके जाने की वजह से वो जल गया है. फिर महिला कर्मचारी से दूसरा पिज्जा बनाने की मांग करती है, लेकिन कर्मचारी कंपनी की नीति का हवाला देते हुए मना कर देता है.

यूजर्सनेजताईनाराजगी

इस वीडियो को देखकर ये नहीं कहा जा सकता कि झगड़ा किसने शुरू किया था और कौन गलत है लेकिन ट्विटर यूजर्स ने महिला कस्टमर को दोषी मान लिया है. ट्विटर पर लगभग सभी यूजर्स ने पिज्जा हट कर्मचारी को परेशान करने के लिए महिला की आलोचना की है.

 

इस यूजर ने भी महिला कस्टमर की आलोचना की

इसे भी पढ़ेंः

1 अप्रैल से महंगा होगा फ्रीज-टीवी-मोबाइल, फ्लाइट टिकट-टर्म इंश्योरेंस के लगेंगे ज्यादा पैसे | Uncut

वैक्सीन अलर्ट: सभी पेशेंट्स और आम लोग ध्यान दें!