Viral Video of Man hitting bull on road: जैसे करनी, वैसी भरनी. यह कहावत तो आपने सुनी होगा कि हम जैसा करते हैं वैसा ही हमारे साथ होताा है. इन दिनों इस कहावत को सिद्ध करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैै. जिसमें करनी का परिणाम 2 सेकेंड में मिल जाता है. दरअसल वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति को ना जाने क्या सूझता है कि वह सड़क किनारे खड़े शांत सांड को लाठी मार देता है. फिर क्या? सांड को गुस्सा आ जाता है और बुजुर्ग को उसकी करनी का फल भी मिल जाता है.
वायरल वीडियो में क्या क्या है खास? ट्विटर पर वायरल यह वीडियो महज 27 सेकेंड का है लेकिन इसमें सार जिंदगी भर का मिलता है. चलिए अब आपको वीडियो कि जानकारी देते हैं. वायरल वीडियो देखने में किसी सीसीटीवी कैमरे की रिकोर्डिंग सा लगता है. वीडियो की शुरुआत में सड़क किनारे एक शांत सांड खड़ा नजर आता है. फिर वहां से सफेद धोती-कुर्ता पहने, हाथ में लाठी लिए एक बुजुर्ग व्यक्ति गुजरता है. ना जाने इस ताऊ को क्या सूझती है कि वह सड़क किनारे शांत खड़े सांड को एक जोरदार लाठी मार देता है. ऐसे में सांड को भी गुस्सा आ जाता है और वह बुजुर्ग को एक जोरदार टक्कर मारता है. जिससे बुजुर्ग व्यक्ति कुछ सेकेंड के लिए हवा में नजर आते हैं और फिर धड़ाम से नीचे गिरते हैं. इसके बाद दोनों ही अपने अपने रास्ते चले जाते हैं.
देखें वीडियो:
लोगों ने बताई बुजुर्ग ताऊ की गलतीइस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. वीडियो पोस्ट करने वाले ने घटना का जिम्मेदार बुजुर्ग ताऊ को बताया है. वीडियो को 52 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही लोगों ने इस पर अपनी-अपनी राय और सुझाव भी दिए हैं.
