✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी

कविता गाडरी   |  20 Mar 2026 09:21 PM (IST)

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बिना किसी मेडिकल सुविधा के प्लास की मदद से एक महिला का दांत निकाल देता है. इस नजारे को देखकर कई यूजर्स कह रहे हैं कि डेंटिस्ट समाज में भी अब तो डर का माहौल हो गया है.

डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी

प्लास से दांत निकालने का वायरल वीडियो

सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कोई ना कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो लोगों को चौंका देता है. खासकर जब बात इलाज या बीमारी से जुड़ी हो तो लोग और ज्यादा सतर्क हो जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच डर और हैरानी पैदा कर दी है. दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स बिना किसी मेडिकल सुविधा या एनेस्थीसिया के प्लास की मदद से एक महिला का दांत निकालता नजर आ रहा है. इस भयंकर नजारे को देखकर कई यूजर्स कह रहे हैं कि डेंटिस्ट समाज में भी अब तो डर का माहौल हो गया है. ये भी पढ़ें-गंगा नदी की तेज धार में फंस गया था बंदर, राफ्टिंग कर रहे लोगों ने यूं बचाई जान, इमोशनल कर देगा वीडियो

बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास से निकाल दिया दांत यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर drshuklaklinic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक महिला बैठे हुए दिखाई देती है और उसके सामने एक आदमी बैठा है, जिसके हाथ में प्लास है. वह उस महिला का दांत निकालने की कोशिश कर रहा है. वीडियो देखने पर आदमी कोई प्रोफेशनल डेंटिस्ट जैसा नहीं लगता है. वीडियो की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला को किसी भी तरह का एनेस्थीसिया नहीं दिया गया है. जैसे ही आदमी दांत पड़कर जोर लगाता है, महिला के चेहरे पर दर्द साफ दिखाई देता है. वीडियो का यह हिस्सा लोगों को सबसे ज्यादा झकझोर कर रहा है, क्योंकि आमतौर पर दांत निकालने से पहले डॉक्टर मरीज को सुन्न करने की दवा देता है, ताकि दर्द महसूस नहीं हो. वीडियो को शेयर करने वाले ने वीडियो पर लिखा पूरे डेंटिस्ट समाज में इस वीडियो को देखकर डर का माहौल है और डेंटिस्ट कौन होता है, एनेस्थीसिया क्या है बिना इन चीजों के ही महिला का दांत निकाल दिया.

यूजर्स रिएक्शंस की आई बाढ़ वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गयी. कुछ लोग हैरान है तो कुछ ने मजाक के अंदाज में रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा मुझे तो वीडियो देखते ही दर्द महसूस होने लगा. वहीं दूसरे ने कहा जब इलेक्ट्रीशियन डेंटिस्ट बन जाए. एक दूसरे यूजर ने लिखा डॉक्टर को छोड़ो आंटी जी की हिम्मत देखो. वहीं किसी ने लिखा यह तो बाएं हाथ का काम है. एक यूजर मजाक उड़ाते हुए लिखा मैंने तो एक मुक्के में दांत निकाल दिया था, यह तो फिर भी प्लास से निकाल रहा है. इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया ऐसे डॉक्टर हर गांव में मिल जाएंगे. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है यह सब घर पर प्रैक्टिस होती है इसलिए ताकि असली डेंटिस्ट को पैसे ना देना पड़े. वहीं एक यूजर कमेंट करता है यह तो दुनिया का बेस्ट डेंटिस्ट है. वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया जंग जीतते ही हथियार डाल दिए.

ये भी पढ़ें-तंदूर में पक रही चाप फिर भी बढ़ाए प्राइज, कस्टमर के सवाल पर दुकानदार की हंसी हुई वायरल

Published at: 20 Mar 2026 12:43 PM (IST)
Tags:tooth extraction viral videono anesthesia tooth removalpliers dental viral videoshocking medical clip
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.