Samantha Ruth Prabhu Viral Video: दक्षिण भारतीय फिल्मों की दुनिया में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. सामंथा रुथ प्रभु को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा गया है. यहीं कारण है कि उनके फैंस अक्सर उनसे जुड़ी अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं.
हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किए हैं. जिनमें वह जिम के अंदर वर्कआउट करते हुए पसीना बहा रही हैं. एक्सरसाइज करते वक्त सामंथा पूरी तरह से फिट लग रही हैं. यहीं कारण है कि सामंथा के फैंस उनकी फिटनेस देख दंग रह गए हैं. दरअसल हाल ही में एक ऑटोइम्यून नाम की बीमारी से ग्रस्त हुई थी. फिलहाल अब वह इस बीमारी से रिकवर कर बेहतर फील कर रहे हैं.
सामंथा ने अपनी जिम वर्कआउट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिस दौरान वह पुलअप के साथ ही कुछ अन्य वर्कआउट करती नजर आई. जिस दौरान वह पूरी तरह से कॉन्फिडेंट दिख रही थी. इसके साथ ही उनके शेयर किए गए एक वीडियो को 15.7 मिलियन व्यूज तो दूसरे को 7.7 मिलियन व्यूज मिल गए हैं. उन्होंने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा '2023 वह साल है जब हम और मजबूत बनेंगे.'
सामंथा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. यहीं कारण है कि इंस्टाग्राम पर उन्हें 24.5 मिलियन से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं. इसके साथ ही उनके शेयर किए गए ज्यादातर वीडियो को मिलियन व्यूज आसानी से मिल जाते हैं. फिलहाल अपनी फेवरेट अभिनेत्री को वर्कआउट करते देख यूजर्स काफी इंप्रेस हुए हैं. जो लगातार कमेंट कर सामंथा के मनोबल को बढ़ा रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः Video: झालमुड़ी बेच रहे दुकानदार ने दिव्यांग शख्स से नहीं लिए पैसे,